मन माने बिजली के बिल, बिजली कटौती पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
Apr 19 2023
ग्वालियर। मन माने बिजली के बिल, बिजली कटौती, गरीबों के काटे जा रहे विद्युत कनेक्शन, बिजली बिलों में लगाई जा रही आंकलित खपत एवं बढ़ाई जा रहीं बिजली की दरों के विरोध में कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में मोतीझील रेलवे क्रॉसिंग से लेकर मोतीझील स्टेशन होते हुए बिजली विभाग के संभागीय कार्यालय तक कांग्रेसियों ने पदयात्रा कर संभागीय मुख्यालय पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। और मांग की गई कि जल्द से जल्द मनमाने बिजली के बिलों एवं गरीबों के काटे जा रहे बिजली कनेक्शन बिलों में लगाई जा रही आकलित खपत एवं बढ़ाई गई बिजली कि दरें सरकार तुरंत वापस ले।
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि ऊर्जा मंत्री कहा करते थे कि किसी भी गरीब का कनेक्शन काटा जाएगा तो मैं जोड़ लूंगा आज उन्हीं की विधानसभा में सबसे ज्यादा गरीबों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। 5 हजार 8 हजार के बिजली बकाया बिलों पर भी बिजली विभाग कनेक्शन काटकर लोगों के घरों को में अंधेरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि शिवराज मामा की बहने और भांजी आज अंधेरे में बैठी हैं। उन्होंने कहा कि आज बिजली की दरें चाहे जब बढ़ा दी जाती है। गरीब महंगाई से मरा जा रहा है और सरकार उन पर और महंगाई का बोझ डाल रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आएगी तो पुन: गरीबों को 100 में 100 यूनिट बिजली का बिल दिया जाएगा। उन्होंने प्रदुमन सिंह की वादाखिलाफी को भी जनता के सामने उजागर किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश खान और आभार जगदीश राय ने किया।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुनेंद्र भदौरिया, पार्षद धर्मेंद्र वर्मा, रविंद्र यादव, सुरेश प्रजापति, अजीत गोस्वामी, राजेंद्र बाथम, पप्पू खटीक, आशीष दुबे, मुकेश शर्मा, पप्पू जादौन, जमील खान, मुन्नालाल खरे, वहीद खान, वीर सिंह तोमर, धर्मेश देवरिया, अरमान कुरेशी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









