संविदा स्वास्थ्य कर्मी, क्रमिक भूख हड़ताल पर

Apr 18 2023

ग्वालियर। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर शहर के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने फूलबाग चौराहे पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरु कर दी है। ये कर्मचारी संविदा कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार समायोजित कर नियमित करने तथा अन्य कम्रचारियों को 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पारित की गई नीति के तहत नियमित कर्मचारियों के समान 80 प्रतिशत वेतन दिए जाने की मांग कर रहे हैं। पहले दिन क्रमिक अनशन पर जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला, कोमल सिंह बैठे। सुबह दस बजे क्रमिक अनशन प्रारंभ हुआ।