हेरिटेज दिवस पर बाइक रैली निकाली

Apr 18 2023

ग्वालियर। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तत्वाधान मे अल्टीमेट वारियर राइडर ग्रुप द्वारा राइड फॉर हेरिटेज के नाम से शहर के प्रमुख हेरिटेज स्थलो पर हेरिटेज बाइक रैली निकाली गई।
ग्रुप के सदस्यों द्वारा इस रैली के माध्यम से आम लोगों को विश्व धरोहर दिवस पर अपने ऐतिहासिक स्थलो के बारे मे जनजागरुक किया जायेगा। इस रैली को सुबह मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर कार्यालय से स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।