एक कदम और स्वयं सिद्धि की तरफ

Apr 18 2023

ग्वालियर। स्वयं सिद्धा कार्यस्थल प्लाजा बिल्डिंग शिंदे की छावनी पर स्वयं सिद्धा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सेविका श्रीमती महिमा तारे ने की। दीप प्रज्वलन पुष्पालता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में भारत तिब्बत सहयोग मंच कि प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन एवं अन्य सेविका एवं कार्यकर्ताएं सम्मिलित हुई। 
संगोष्ठी में महिलाओं द्वारा गीत प्रसारण किया गया एवं अन्य कार्यक्रम भी हुए।  स्वयं सिद्धा ग्वालियर में 100 से भी अधिक महिलाओं को उनके खुद के रोजगार को पाने में प्रेरित कर रहा है।