उपायुक्त चौहान ने नगर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

Apr 18 2023

ग्वालियर। मंगलवार को उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा प्रात 7 बजे सफाई संरक्षक की उपस्थिति चेक की गई। जिसमें क्षेत्र क्रमांक 16 वार्ड क्रमांक 41.35.37 वार्ड 41 के पूजा/किशन (आउट सोर्स) कुल 1 वार्ड 35 के राकेश/सीताराम (विनियमित) पुष्पा/ प्रेम (आउट सोर्स) कुल 2 वार्ड 37 के सगीता/बीरु (आउटसोर्स) रजनी/संजय (आउटसोर्स) कुल 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
सफ़ाई व्यवस्था के निरीक्षण में उपरोक्त कुल 6 सफाई संरक्षक अनुपस्थित पाए गए। हनुमान चौराहा, लक्ष्मीगंज और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सूखा एवम गीला कचरा अलग अलग लिए जाने के साथ उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए, तथा समस्त सफ़ाई कर्मचारियों को समय पर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी गई। संबधित डब्ल्यूएचओ एव प्रभारी स्वच्छता निरीक्षको को निर्देश तथा क्षेत्र/ब्लॉक /वीट सफाई कराए जाने एवं सभी शौचालय मूत्रालय पर प्रति दिवस सफाई किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए।