यातायात पुलिस ने हूटर का प्रयोग करने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा
Apr 18 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा के मार्गदर्शन में ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर, नाका चंद्रबदनी, चेतकपुरी, बस स्टैण्ड तिराहा, गोला का मंदिर, मुरार, हजीरा, इंदरगंज, कंपू आदि चौराहे/तिराहों पर यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध रूप से वाहनों में हूटर लगाकर उपयोग करने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग करते हुए ऐसे 15 चार पहिया वाहनों को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
उक्त 14 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 42 हजार रुपए का समन शुल्क जमा कराया गया एवं 1 वाहन को जप्त कर उसका कोर्ट च ालान बनाया गया। यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा अवैध रूप से मोटर का उपयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्यवाही में डीएसपी ट्रैफिक नरेश अनोटिया, डीएसपी ट्रैफिक विक्रम कनपुरिया, डीएसपी ट्राफिक़ बैजनाथ प्रजापति, हिमांशु तिवारी, अभिषेक रघुवंशी, श्रीमती सोनम पाराशर, प्रमोद साहू, राधा बल्लभ गुर्जर, प्रबल यादव, नीरज सिकरवार ओर यातायात पुलिस का बल उपस्थित रहा।
यातायात पुलिस ग्वालियर पे आमजन से अपील की है कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें जिससे बढ़ती हुई सडक़ दुर्घटनाओं मे कमी लाई जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









