अस्पतालों में मरीजों की लगी लंबी-लंबी कतार

Apr 18 2023

ग्वालियर। विगत दिनों मेला ग्राउन्ड पर आयोजित होने वाले आंबेडकर महाकुंभ में हजारों की भीड़ जुटने और आयोजन के दूसरे दिन केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। श्री सिंधिया ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि जो लोग उस कार्यक्रम में या मेरे संपर्क में आए हें वह एहितियातन अपनी जांच करवा लें और सावधानी बरतें।
श्री सिंधिया के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद अब जो लोग मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे उनकी भी चिंता बढ़ गई है। मौसम बदलने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संया मे तेजी से बढ़ गई और मंगलवार को भी हजार विस्तर वाले अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। इतना सबकुछ होने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा नहीं चेत रहा और हालात यह है कि न तो कोरोना पॉजीटिव मरीज को आइसोलेट किया जा रहा है, और न ही उसके संपर्क में आए लोगों की प्रापर जांच-पड़ताल हो रही है जिसके कारण कोरोना गली-मौहल्लों के साथ-साथ बाजारों और दफ्तरों में घूम रहा है।
इससे ऐसा प्रतीत होता है कि स्वास्थ्य विभाग बड़े बिस्फोट का इंतजार कर रहा है और अगर स्वास्थ्य विभाग का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में कोरोना शहर के साथसाथ अंचल में विकराल रूप धारण कर लेगा। 
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बिल्कुल नहीं
कोरोना से बचाव के लिए अभी तक कोई दवा तो नहीं बनी पर सावधानी के तौर पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही इसका उपाय है। पर शहर में होने वाले आयोजनों में जिस प्रकार से भीड़ एकत्रित हो रही है उससे ऐसा लगता है कि स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आमजन भी लापरवाह हो गए हैं और बाजारों के अलावा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जलोग बिल्कुल बेखौफ होकर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के कोरोना को खुला आमंत्रण दे रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में कोरोना बिस्फोट होने से कोई नहीं बचा पाएगा और दो साल पहले जिस प्रकार के हालात निर्मित हुए थे ठीक वैसे ही हालात एक बार फिर से हो जाएंगे।