सैलानियों ने किए टाईगर के दो शिशुओं के दीदार
Apr 17 2023
ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान चिडियाघर में टाईगर के दो शिशुओं को सोमवार को महापौर डॉ शोभा सिकरवार की उपस्थिति में आम सैलानियों के प्रदर्शन हेतु बाहर निकाला गया। टाइगर के छोटे-छोटे शावक देखकर बच्चे खुशी से उछल पडे। इस अवसर पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने सभी बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों को टॉफियां बांटकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्रीमती सुनीता अरुण कुशवाह, अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता, उपायुक्त डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, चिडियाघर प्रभारी डॉ उपेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
जू क्यूरेटर गौरव परिहार ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि गांधी प्राणी उद्यान (चिडिय़ाघर) में टाईगर मादा दुर्गा द्वारा 6 मार्च 2023 की मध्य रात्रि को02 शावकों को जन्म दिया गया था, जिनमें से दोनों शावक पीले है। मादा दुर्गा एवं नर लव के द्वारा प्रथम बार शावकों को जन्म दिया गया है। मादा दुर्गा का जन्म गांधी प्राणी उद्यान में ही वर्ष 2018 में हुआ था।
श्री परिहार ने बताया कि गांधी प्राणी उद्यान में टाईगर के परिवार में 4 नर एवं 3 मादा सदस्य जिसमें से तीन सफेद एवं चार पीले हैं। उक्त दोनों नवजात शिशुओं की देखभाल हेतु निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार विशेष सावधानी बरती गई। वर्तमान में दोनो शावक स्वस्थ्य हैं एवं आईसोलेशन की अवधि भी लगभग पूर्ण हो चुकी है।
इसको दृष्टिगत रखते हुऐ सोमवार को जू कीपर अशोक एवं सहा. जू कीपर शिवकुमार पाल व एनीमल कीपर के समक्ष उक्त दोनों शावकों को सैलानीयाँ हेतु खोला गया है। प्रतिदिन सैलानियों हेतु शावकों को देखने का समय सांय 5 से 6.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। चिडिय़ाघर में व्हाईट टाईगर की एक मादा मीरा भी प्रेगनेंट है जो एक या दो दिन में खुशखबरी दे सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









