जीवन में ऊँ का महत्व समझे, ऊँ में ही जीवन निहित है

Apr 17 2023

ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन एवम् आर्ट ऑफ़ लिविंग के सायुक्त तत्वधान से सहज समाधी शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतिम दिन कार्यक्रम में कऱीब 70 लोगो ने भाग लिया। स्थूल से सूक्ष्म की और ध्यान के द्वारा जीवन की और अग्रसर होने की बिधा बताई गई। मेडिटशन की प्रक्रिया को एक बीज मंत्र द्वारा सहज रूप से कराया गया सीनियर मेम्बर एसोसिएशन की जोन चैयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा मैडिटेशन के माध्यम से लोगो की अस्त व्यस्त हुयी जि़ंदगी को एक नई राह दिखाना ही हमारा प्रयास है और इसी उसमे एक सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा। क्यूकी जीवन को सही राह पर लाने ही जीवन की सार्थकता है, और मैडिटेशन एक ऐसा रास्ता है।  जिसके जरिए आप अपनी तनावपूर्ण जिंदगी से बाहर आ सकते हैं, और अपनी जीवनशैली को और अच्छा कर सकते हैं। क्योंकि आजकल के समय में लोग सबसे ज्यादा मानसिक रोग से गुजरते हैं जिसके कारण उनकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाती है। 
आर्ट ऑफ़ लिविंग के अंतर्रष्टिया प्रशिषक आनंद देसाई एवम श्रीमती निमिशा देसाई ने बताया कि केंद्रित ध्यान में पांच इंद्रियों में से किसी एक का उपयोग करके एकाग्र होना शामिल है। उदाहरण के लिए, आप किसी आंतरिक चीज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जैसे कि आपकी सांस या अपनी नाक या सिर के किसी बिंदू पर। इसके अलावा आप बाहरी की चीज पर भी ध्यान केंद्र कर सकते हैं। जैसे कि म्यूजिक पर, मोमबत्ती की लौ पर, पेड़ पर और चांद पर। यह अभ्यास सिद्धांत रूप में सरल हो सकता है, लेकिन शुरुआती लोगों के लिए पहले कुछ मिनटों से अधिक समय तक अपना ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। अगर आपका मन भटकता है, तो बस अभ्यास पर वापस आएं और फिर से ध्यान केंद्रित करें।
माइंडफुलनेस मेडिटेशनआपके विचारों के साथ पूरी तरह से उपस्थित होने की प्रक्रिया है। जागरूक होने का अर्थ है कि हम कहां हैं और हम क्या कर रहे हैं, इसके बारे में जागरूक होना और हमारे आस-पास क्या हो रहा है, इसके प्रति अत्यधिक प्रतिक्रियाशील नहीं होना। ये ब्रेन डिटॉक्स करने के साथ बॉडी डिटॉक्स करने में मददगार है। ये आपके माइंडफुल मेडिटेशन कहीं भी किया जा सकता है। कुछ लोग शांत जगह पर बैठना पसंद करते हैं, अपनी आंखें बंद कर लेते हैं और अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित करते हैं। लेकिन आप दिन के किसी भी समय काम करने के दौरान भी कर सकते हैं।
 कार्यक्रम में अजय शर्मा, राकेश अग्रवाल, रमेश श्रीवास्तव, मुकेश थिरानी,नीरज मंगल, आराधना दुबे, हरीश, रुचिता गोयल, नीतू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।