परशुराम जन्मोत्सव समिति का भजन एवं सम्मान 21 को, पत्रक पूजन हुआ

Apr 17 2023

ग्वालियर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में 21 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से भजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बाल भवन सभागार में किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को मॉडल टाउन पर कार्यक्रम संयोजक मधु भार्गव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान परशुराम का पूजन डॉ. प्रताप शंकर भार्गव ने वैदिक मंत्रोच्चार से किया। इस अवसर पर संरक्षक बीबी अग्निहोत्री, स्वागताध्यक्ष कपिल भार्गव, उप संयोजक डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री एवं युवा संयोजक सौरभ शर्मा ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विचार व्यक्त किए। वहीं मधु भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से भगवान परशुराम की जीवन गाथा प्रदर्शित की जाएगी। अंत में समिति की ओर से आमंत्रण पत्रक का पूजन किया गया। संचालन संजय भार्गव ने एवं आभार संगीता ने व्यक्त किया।