रॉन्ग साइड व तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो में टक्कर मारी एक की मौत, बैंक मैनेजर सहित 7 घायल
Apr 17 2023
ग्वालियर। सडक़ हादसों के लिए बदनाम जौरासी घाटी में एक बार फिर रॉन्ग साइड आए डंपर ने बोलेरो जीप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि मृतक का साला बैंक मैनेजर सहित 7 लोग घायल हैं। घटना सोमवार अल सुबह 4 बजे की है।
सडक़ पर तड़पते घायलों को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस व बिलौआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जेएएच पहुंचाया है। घटना के बाद चालक फरार हो गया है। पता लगा है कि मृतक व घायल खाटू श्याम सीकर राजस्थान से दर्शन कर घर लौट रहे थे।
डबरा के चीनौर रोड निवासी पूरन सिंह पुत्र करण सिंह अपने साले सत्येन्द्र सिंह व अन्य रिश्तेदारों व साथियों के साथ खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए राजस्थान गए थे। रविवार शाम दर्शन के बाद पूरन और उनके साथी वापस आने के लिए रवाना हुए। सोमवार अल सुबह 4 बजे ग्वालियर-झांसी हाइवे वह जौरासी घाटी पर पहुंचे ही थे कि तभी सामने से रॉन्ग साइड आ रहे डंपर क्रमांक एमपी07 जीए 4821 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बोलेरों में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद घायलों की चीख से ग्वालियर-झांसी हाइवे गूंज उठा। वहां से गुजर रहे राहगीर मदद में जुटे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकलवाया। जहां पर पता चला कि पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी है। इसका पता चलते ही मृतक का शव पीएम हाउस भेजने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। घायलों में मृतक का साला सत्येन्द्र सहित अन्य सात लोग थे। घटना के बाद मौका पाकर डंपर का चालक अपना वाहन छोडक़र फरार हो गया।
बताया गया है कि सभी घायलों की हालत खराब थी। सूचना मिलते ही झांसी रोड व बिलौआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बिना समय गवाएं घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना था कि थोड़ा और लेट होने पर उनकी हालत ज्यादा बिगड़ सकती थी और उनकी जान पर आ सकती थी।
बताया गया है कि हादसे में दम मृतक पूरन सिंह और उनके साले सत्येन्द्र सिंह एचडीएफसी बैंक में ब्रांच मैनेजर है। वह हर माह दर्शन करने खाटू-श्याम जाते थे। साथी बदल जाते, लेकिन हर बार उनका जाना तय था। पर उनको यह नहीं पता था कि इस तरह उनका साथ छूटेगा।
हादसे का शिकार हुए पूरन सिंह और सत्येन्द्र के साथ ही बोलेरो में सवार राहुल कुशवाह, नीलेश, सुनील, अजय, संजय के साथ ही अनिकेत घायल हुए हंै। जिन्हें पहले जेएएच में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल रैफर करा ले गए हंै।
इस मामले में टीआई बिलौआ रमेश शाक्य ने बताया कि एक डंपर और बोलेरो में भिडं़त हुई है, घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराने के साथ ही मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया है। आरोपी चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









