नि:शुल्क स्वास्थ्य एबं जांच शिविर सम्पन्न

Apr 17 2023

ग्वालियर। दीनदयाल नगर स्थित डॉ मुदगल्स स्पर्श हॉस्पिटल में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य एबं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए स्पर्श हॉस्पिटल के संचालक डॉ विश्वास मुदगल ने बताया की शिविर में सामान्य रोगों का बेहतर इलाज दिया गया, निशुल्क परामर्श एबं दवा वितरण भी किया गया। एबं अन्य जांचो में पचास प्रतिशत छुट दी गयी, शिविर में डॉ प्रताप सिंह चौहान एमडी मेडिसिन द्वार सभी का स्वास्थ्य परिक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर के माध्यम से सामान्य रोग शुगर, ब्लड प्रेसर, कस्ट्रॉल की जाँच एबं अन्य सेवाएं दी गयी। शिविर में मुख्य अथिति राष्टीय सचिव भारतीय युवक कांग्रेस मितेंद्र दर्शन सिंह उपस्थित थे। 
मितेंद्र दर्शन सिंह ने डॉ विश्वास मुदगल, डॉ सुकीर्ति दीक्षित मुदगल, डॉ प्रशांत मुदगल, डॉ स्वाति मुदगल, डॉ प्रताप सिंह चौहान, दलवीर बोरे, अच्छेद्र सिंह कुशवाह, राहुल के साथ फीता काटकर एबं दीपप्रजलित कर कैंप का शुभआरम्भ किया। शिविर सुबह 1 बजे से 2 बजे तक रहा। जिसमे कुल 110 लोंगो ने लाभ लिया। स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विश्वास मुदगल ने सभी क्षेत्र वासियों की बताया की ऐसे कैंप स्पर्श टीम द्वारा समय समय पर आयोजित किए जायँगे। शिविर की जानकारी स्पर्श हॉस्पिटल के मीडिया ऑफिसर अच्छेद्र सिंह कुशवाह नेे दी।