पुलक परिवार ने कैन्सर हॉस्पिटल में पुलक प्रसादी वितरण की

Apr 16 2023

 ग्वालियर। पुलक जन युवा प्रकोष्ठ शाखा दानाओली के पदाधिकारीयों एवं सदस्यो ने रविवार को कैन्सर पहाडिय़ा स्थित हॉस्पिटल में असहाय पुरुष बच्चो महिलाओ को पुलक प्रसादी वितरण की गई। 
पुलक जन चेतना मंच के मीडिया प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि भारत गौरव आचार्यश्री पुलक सागर महाराज के मानव सेवा के दौरान संस्था संयोजक मनोज जैन, अध्यक्ष मुकेश मंत्री बल्लभ जैन, नवीन जैन, मनीष जैन, गणेश जैन, कैलाश जैन, प्रवक्ता सचिन जैन एवं मॉर्निंग वॉक की टीम के पदाधिकारीयो व सदस्यों ने हॉस्पिटल में बच्चे और महिलाओ को पोहा, जलेबी, बिस्कुट चाय आदि पुलक प्रसादी वितरण की गई 
पुलक प्रसादी से गर्मी व सर्दभरी रातों में गर्म भोजन गरीबो को मिला रहा है
पुलक प्रसादी गर्मी में ठठाई, शरबत, मठ, जूस गन्ने का विरतण करते है। वही सर्द रातों में भी समाज सेवा करने वालों का जज्बा कम नही होता है। दूसरों को ठंड से राहत देने के लिए ये शाखा अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच युवा प्रकोष्ठ दानाओली ग्वालियर की ओर से भारत गौरव मुनि श्री भारत गौरव पुलक सागर जी महाराज की प्रेरणा रातो को भारी सर्दी भरी रातों में निकाल कर अलग अलग जगहों पर सभी पदाधिकारियो द्वारा सर्दी मे गरम चाय, गर्म भोजन के पैकेट गरीब यात्रियों लोगो को वितरण कर सेवा की जा रही है।