मास्क लगाकर मिला प्रवेश, शहर में 33 केंद्रों पर हुई एनडीए परीक्षा
Apr 16 2023
ग्वालियर। सेना के क्षैत्र में कैरियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए रविवार को दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं शहर में आयोजित हुईं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा नौसेना अकादमी परीक्षा (एनडीए) एवं सीडीएस परीक्षा जिले के कुल 33 केंद्रों पर आज आयोजित की गई। जिले में एनडीए परीक्षा के लिए 22 और सीडीएस परीक्षा के लिए 11 केंद्र और बनाए गए थे।
एनडीए परीक्षा में छात्रों को जहां मास्क लगाकर प्रवेश दिया गया वहीं परीक्षा शुरु होने के 10 मिनट पहले गेट बंद करके किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर 10 हजार 389 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया ने बताया कि एनडीए की परीक्षा दो सत्रों में प्रात 10 से दोपहर 12.30 बजे तक एवं दोपहर 2 से अपराह्न 4.30 बजे तक हुई, जिसमें पहली पारी में गणित का एवं दूसरी पाली में सामान्य योग्यता का पेपर हुआ। इस परीक्षा में शामिल होने पहुंचे विद्यार्थियों को केंद्र पर प्रवेश से पहले कोई मोबाइल फोन (स्विच ऑफ मोड में भी नहीं), पेजर या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रोग्रामेबल उपकरण या स्टोरेज मीडिया जैसे पेन ड्राइव, स्मार्ट घड़ी आदि या कोई कैमरा या ब्लूटूथ उपकरण या कोई अन्य उपकरण या संबंधित एसेसरी चालू या स्विच ऑफ मोड में नहीं ले जाने दी गई। परीक्षा के प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर प्रवेश बंद कर दिया गया।
पहले सत्र में 9.50 बजे तथा दूसरे सत्र में 1.50 बजे प्रवेश बंद होने के पश्चात परीक्षा स्थल पर किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
गलत उत्तर अंकित किए जाने पर ऋणात्मक मूल्यांकन किया जाएगा, साथ ही काले बॉल प्वाइंट पैन के अलावा किसी अन्य पैन से अंकित किए गए उत्तरों का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। सभी उम्मीदवारों के लिए मास्क/फेस कवर पहनना अनिवार्य था, जिन उम्मीदवारों ने मास्क/फेस कवर नहीं पहना था, उन्हें परीक्षा स्थल में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा प्रक्रिया से जुडे अधिकारियों द्वारा सत्यापन किए जाने पर उम्मीदवारों को मास्क हटाना पड़ा।
उम्मीदवारों को अपने इस्तेमाल के लिए छोटी पारदर्शी शीशी (छोटे आकार की) में हैंड सैनिटाइजर लाने को कहा गया था। इसी प्रकार सीडीएस परीक्षा रविवार को तीन सत्रों में प्रात: 9 बजे से 12 बजे , दोपहर 12 बजे से 2 बजे एवं अपराह्न 3 से 5 बजे तक हूई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









