पहचानो ख़ुद को बाहरी शांति के साथ आत्मिक शांति बहुत ज़रूरी है
Apr 16 2023
ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन एवम आर्ट ऑफ़ लिविंग के सायुक्त तत्वधान से सहज समाधी का कार्यक्रम चल रहा है। इसमें मेडिटशन की प्रक्रिया को एक बीज मंत्र द्वारा सहज रूप से कराया जा रहा है। इन्ही सबकी जानकारी आर्ट ऑफ़ लिविंग के अंतर्रष्टिया प्रशिषक आनंद देसाई एवम श्रीमती निमिशा देसाई ने दी, 3 दिवसीय शिविर में बीज मंत्र के द्वारा ख़ुद से ख़ुद को मिलवाया गया।
बीज मंत्र ऐसी शक्ति है, जिससे मनुष्य स्वयं को ईश्वर के समीप पाता है। शरीर में स्थित चक्रों की शक्ति को जाग्रत कर अहम ब्रह्मस्मि की अवस्था तक पहुंच सकता है। इन सभी चक्रों को जागृत करने का साधन एकमात्र ऊॅकार से ही संभव है। सभी बीजों का निर्माण ऊॅकार से ही हुआ है। ऊॅकार ही जगत का मूल बिंदु है। ऊॅकार शक्ति से कई प्रकार के बीजों का निर्माण हुआ है। मंत्र अर्थात मनन करना जब मन और तन किसी शब्द का लगातार मनन करे तो वह मंत्र रूप में परिणित हो जाता है। और मानव देह को महाकाश की शक्ति से जोड़ देता है। बीज मंत्र एक ऐसी ही शक्ति है, जिससे मनुष्य स्वयं को ईश्वर के समीप पाता है और शरीर में स्थित चक्रों की शक्ति को जाग्रत कर स्वयं ब्रह्म अहम ब्रह्मस्मि की अवस्था तक पहुंच सकता है। बीज मंत्र देने के अधिकारी एकमात्र सद्गुरु होते हैं। वही इस परम शक्ति को मानव देह में संचारित कर सकते हैं और बीज मंत्र का ज्ञान दे सकते हैं।
सीनियर मेम्बर एसोसिएशन की जोन चैयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा मैडिटेशन एक ऐसा रास्ता है, जिसके जरिए आप अपनी तनावपूर्ण जिंदगी से बाहर आ सकते हैं और अपनी जीवनशैली को और अच्छा कर सकते हैं। कार्यक्रम सायोजक अजय शर्मा ने प्रदान की आभार सीनियर मेम्बर एसोसिएशन के सचिव राकेश अग्रवाल ने किया और साथ ही आर्ट ऑफ़ लिविंग के ग्वालियर के कॉर्डिनेटर नीरज मंगल एवम आराधना दुबे ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









