हम फाउंडेशन और सॉर्टेड स्क्वायर द्वारा ब्रांड ग्वालियर अवार्ड सम्मान का आयोजन

Apr 15 2023

ग्वालियर। हम फाउंडेशन और सॉर्टेड स्क्वायर द्वारा ब्रांड ग्वालियर प्रोजेक्ट के तहत ब्रांड ग्वालियर अवार्ड सम्मान आयोजित किया गया। इस आयोजन में शहर के उन गुणीजनों का सम्मान किया गया जो ग्वालियर को ग्लोबल ले जाने के लिए अपने स्तर पर अग्रसर हैं। हम संस्था के ब्रांड ग्वालियर प्रोजेक्ट के संस्थापक श्री आकाश अरोरा ने बताया कि ब्रांड ग्वालियर मुहिम के इस वर्ष आठ वर्ष पूर्ण हुए है। शहर के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह ब्रांड ग्वालियर बनाने के लिए निस्वार्थ योगदान करें और जि़म्मेदार नागरिक बनें, तो शहर अपने आप स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर हो जाएगा। इस मुहिम के तहत शहर के कई जि़म्मेदार नागरिकों का सम्मान संस्था द्वारा किया गया एवं अवार्ड्स वितरित किये गए को ग्वालियर को ग्लोबल ले जाने के लिए कार्यरत हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुधीर अग्रवाल एसपी साइबर क्राइम ग्वालियर, प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष मध्य प्रदेश चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, डॉ आरके पंडित निदेशक एमआईटीएस ग्वालीयर उपस्थित रहे। साथ ही हम संस्था के एडवाइजरी बोर्ड सदस्य अरुण प्रधान एवं श्रीमती रितिका गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।  
ब्रांड बनाने के लिए जन भागीदारी की आवश्यकता है। इसके लिए समाज में ज़मीनी स्तर पर सबको मिलकर कार्य करना होगा। हमने मिलकर ग्वालियर सेहर में 20 से 250 स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया और युवाओ में जागरूकता की के वह एन्त्रेप्रेंयूर्शिप के मार्ग पर ग्वालियर से ग्लोबल का सफर तय क्र सकते हैं। 
यह अवार्ड 11 अलग-अलग कैटेगरी में दिए गए, ग्वालियर को ब्रांड बनाने में अद्वितीय योगदान देने के लिए शुभम प्रजपति, मुकेश थिरानी, डॉ. उज्जवल शर्मा, डॉ. एएम श्रीवात्स्व, अनुज, अमित द्विवेदी, श्रीमती शिवानी जैन, संदीप जैन, श्रीमती उमा देवी राजे जाधव, कैफ़े राइसली, चिराग सैलून आदि का सम्मान हुआ। 
कार्यक्रम का संचालन सदस्य ने खुशबू तोमर ने किया। इस अवसर पर संस्था के मुकुल गुप्ता, कृष्णा तिवारी, वैशाली गोस्वामी और रोहन शाक्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।