अम्बेडकर महाकुंभ आज, प्रभारी मंत्री सिलावट सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
Apr 15 2023
ग्वालियर। चुनावी साल में सभी पर्व और उत्सव के साथ-साथ महापुरुषों की जयंती को सभी राजनेतिक दल अपने-अपने तरीके से भव्यता के साथ मना रहे हैं। इसी क्रम में पांच दिन पहले जहां शहर भर में महात्मा ज्योतिवा फुले की जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया गया, वहीं अब सभी दल संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अबेडकर की जयंती को उत्साह के साथ मना रहे हैं। गत रोज शहर भर में जहां कांग्रेस, बसपा व अन्य राजनेतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने बाबा साहेब को नमन किया और किसी ने समताभोज दिया तो किसी ने मीठा शरबत पिलाकर बाबा साहेब की जयंती मनाई। अब सबकी निगाहें रविवार को मेला मैदान में आयोजित होने वाले अम्बेडकर महाकुंभ में को लेकर है। आयोजन को भव्यता प्रदान करने और भीड़ जुटाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन पिछले एक सप्ताह से एड़ी से लेकर चोटी तक प्रयास करने में जुटा हुआ है।
शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और ऊर्जामंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर मंत्री द्वय और अधिकारियों को जो भी कमियां नजर आईं उन्हें जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में आने वाले वीवीआईपी के अलावा दूर-दूर से आने वाले हितग्राहियों और भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के बैठने व उनके खाने-पीने की व्यवस्था के साथ गर्मी को देखते हुए भी तैयारियों का जायजा लिया।
सनद रहे कि आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा का एक लाख लोगों के आने अनुमान है। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान दूर-दूर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









