उम्मीदवारों ने झौंकी ताकत, वकीलों के घर पर दस्तक

Apr 15 2023

ग्वालियर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी हो चुकी है। चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो गई है। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ प्रचार के लिए अधिवक्ताओं के घर पहुंचने लगे हैं। और अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दो दिन न्यायालय की छुट्टी  है। इस वजह से वोट मांगने के लिए घर-घर जार रहे हैं। मतदान को ज्यादा समय नहीं बचा है।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए 20 अप्रैल को मतदान होना है। अध्यक्ष पद पर आठ, उपाध्यक्ष पर नौ, सचिव पद पर आठ, सह सचिव पद पर नौ, कोषाध्यक्ष पद पर चार, मास्टर आफ लाइब्रेरी पर चार व कार्यकारिणी पर 30 नामांकन जमा हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज शर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
नामांकन वापसी की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब चुनाव की तस्वीर साफ हो गई। उम्मीदवारों ने प्रचार शुरू कर दिया है। हाईकोर्ट व जिला कोर्ट में उम्मीदवार अधिवताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।