भाजपा ने शहर में 9 से 15 किए मंडल
Apr 15 2023
ग्वालियर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। भाजपा ने सभी गुटों को साधने का प्रयास किया है। पहले शहर में 9 मंडल हुआ करते थे जिन्हें बढ़ाकर 15 मंडल कर दिया गया है। वैसे पब्लिक फेस के रूप में चाहें सिंधिया की डिमांड ज्यादा हो, लेकिन संगठन में सिंधिया पर नरेंद्र सिंह गुट भारी पड़ रहा है।
15 मंडल अध्यक्ष के पद नरेंद्र सिंह तोमर गुट के खाते में गए हैं, जबकि सिंधिया गुट के खाते में 3 अध्यक्ष आए हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पवैया-2, सांसद विवेक शेजवलकर-2, मायासिंह-1 व एक पद संगठन को दिया गया है। यह बात तो साफ है कि मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों में नरेंद्र सिंह तोमर की चली है।
विधानसभा चुनाव नजदीक देख भाजपा ने शहर के मंडलों की संख्या में विस्तार किया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नौ मंडल के स्थान पर 15 मंडल बना दिए हैं। इन सभी मंडलों के अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी गई है। ग्वालियर शहर में 944 मतदान के बूथ है। नौ मंडल रहने से एक मंडल पर औसतन 104 बूथ का भार पड़ रहा था। इसे कम करने के उद्देश्य से छह नए मंडल बनाए गए हैं। अभी दीनदयाल उपाध्याय मंडल दक्षिण विधानसभा में आता था। उसे ग्वालियर पूर्व में शिफ्ट किया गया है।
भाजपा के ग्वालियर शहर में 9 मंडल पहले से ही थे। 6 नए मंडल बनाए गए हैं। 9 में से सात मंडल के अध्यक्ष तो जैसे के तैसे रिपीट कर दिए गए हैं, जबकि दो मंडल में से एक को कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार से नजदीकियों के चलते सिंधिया समर्थक की शिकायत पर बदला गया है तो एक मंडल के अध्यक्ष ने इस बार जिम्मेदारी संभालने से मना कर दिया है।
दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए सिंधिया, भिंड के लिए हुए रवाना
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को ग्वालियर व चंबल संभाग के दो दिवसीय प्रवास पर आए हैं।। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया सुबह ग्वालियर पहुंचे और यहां होटल आदित्यआज में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर में भिंड के लिए रवाना हो गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









