स्वतन्त्र न्यायपालिका से ही लोकतंत्र चलेगा- विवेक तनखा
Apr 15 2023
ग्वालियर। राज्यसभा सांसद एवं सुप्रिम कोर्ट के वरिष्ठ अभिभाषक विवेक तनखा ने देश के वर्तमान हालात पर गहन चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि स्वतन्त्र न्यायपालिका से ही लोकतंत्र चलेगा। उन्होंने कहा कि यह तब और अधिक जरूरी है जब कार्यपालिका की निष्पक्षता समाप्त हो रही है। स्थिति यह हो गई है कि सरकार के प्रत्येक छोटे फैसले तक को कोर्ट में चुनौती दी जा रही है। यह प्रतिकूल परिस्थितियां सिस्टम के ढहने की तरफ संकेत करती हैं। एक ओर प्रत्येक केस को सीधे न्यायालय में ले जाने के बजाए मीडिएशन द्वारा सुलझाने पर जोर दिया जा रहा है लेकिन यह तब संभव है जब हमारी कोर्टों में पर्याप्त संख्या में जजेज हों। राज्यसभा सांसद एवं सुप्रिम कोर्ट के वरिष्ठ अभिभाषक विवेक तनखा ने न्यायपालिका पर मंडरा रहे ख़तरों के प्रति यह चिंता कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर द्वारा होटल सेंट्रल पार्क में आयोजित भव्य व गरिमापूर्ण समारोह में अधिवक्ताओं का सम्मान करते हुए व्यक्त किए।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व अति. महाधिवक्ता एवं कैट के स्टेट कोर्डिनेटर लीगल सेल राजीव शर्मा एडवोकेट ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मप्र शासन के पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर उपस्थित थे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, कैट जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी, जिला महामंत्री, महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती साधना शांडिल्य, प्रदेश महासचिव रवि गुप्ता भी विशेष रूप से मंचासीन थे।
सांसद विवेक तनखा ने मुख्य अतिथि की आसन्दी से अपने उदबोधन में कहा कि तमाम इश्यू हैं, गंभीर संकट व चुनौतियां हैं, इसके बावजूद भारत में न्यायपालिका का स्वर्णिम भविष्य है। उन्होंने कहा कि ज्यूडिशियली चार चक्कों पर चलने वाले ऐसे वाहन के समान है जिसमें दो चक्के माननीय जज तो बाकी दो चक्के अभिभाषक होते हैं, यदि एक भी चक्का गड़बड़ा गया तो असंतुलन होना तय है। उन्होंने कहा कि वकील चाहे निजी हों अथवा सरकारी, उनमें मानव मात्र के प्रति दयाभाव, सहानुभूति एवं अपने दायित्व निर्वाहन के साथ करुणा होना जरूरी है।
कैट ग्वालियर द्वारा आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह में मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष प्रेमसिंह भदौरिया सहित अतिरिक्त महाधिवक्तागण को सम्मानित किया गया।
अधिवक्ता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विवेक तनखा द्वारा मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष प्रेमसिंह भदौरिया, अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक खेडकर, राजेश शुक्ला को सम्मानित किया गया। कैट के ग्वालियर जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी ने स्वागत संबोधन दिया एवं ग्वालियर में कैट की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दिसम्बर तक कैट की सदस्य संख्या 2100 तक पहुँच जाएगी एवं प्रति वर्ष 3 दिसम्बर को कैट द्वारा अधिवक्ता दिवस पर विधि विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन कैट ग्वालियर के जिला महामंत्री मनोज चौरसिया ने एवं आभार व्यक्त कार्यक्रम संयोजक क्रान्ती प्रकाश मिलिंद एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर कैट के दिलीप पंजवानी, गोपाल जायसवाल, जेसी गोयल, राहुल अग्रवाल, अमित अरोरा, मुकेश अग्रवाल, हरिओम चौरसिया, अंसुल गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल, विवेक जैन,आकाश जैन, अजय चोपड़ा, अनिल मालिक, गिरीश शर्मा, ललित गांधी, मनोज अग्रवाल, नितिन गोयल, संजय नीखरा, सौरभ जैन, सचिन राजपूत, सुनील जैन, तालिब खान, उदित चतुर्वेदी, विवेक सेठी, विकास हरलालका, कोर टीम सदस्य आशीष कालानी, धनवंत अग्रवाल, हिमांशु अमरपुरी, सीए निधि अग्रवाल, प्रशांत सिंघल, राघवेंद्र सिंघल, राजेश ऐरन, राजेश गुप्ता, सचिन राजपूत, प्रिया दास सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं अधिवक्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









