जीवन की सही ओर ले जाने का माध्यम है मैडिटेशन

Apr 15 2023

ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन व आर्ट ऑफ़ लिविंग के सायुक्त तत्वधान से सहज समाधी शिविर का आयोजन सुबह 7से 9 एवम शाम 7 से 9 करा जा रहा है। इसमें मेडिटशन की प्रक्रिया को एक बीज मंत्र द्वारा सहज रूप से कराया गया। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन की जोन चैयरपर्सन जेसी अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा मैडिटेशन एक ऐसा रास्ता है, जिसके जरिए आप अपनी तनावपूर्ण जिंदगी से बाहर आ सकते हैं। और अपनी जीवनशैली को और अच्छा कर सकते हैं। क्योंकि आजकल के समय में लोग सबसे ज्यादा मानसिक रोग से गुजरते हैं, जिसके कारण उनकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाती है। 
आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रशिषक आनंद देसाई और श्रीमती निमिशा देसाई के शिविर में 50 लोगो ने भाग लिया। सुबह आनंद देसाई ने सभी को उनका बीज मंत्र प्रदान किया, उन्होंने कहा की आपके जीवन में एक बीज मंत्र बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उन्होंने कहाँ की हमे प्रतिदिन अपने शरीर की अंदर से मैडिटेशन के माध्यम से शुद्धि करना चाहिए ।
दिन प्रतिदन के तनाव और खिंचाव के बीच खुश रहकर जीवन का आनंद लेना ही आर्ट ऑफ लिविंग है। यह एक तकनीक है, जिसके माध्यम से तनाव और चिंताओं को दूर कर जीवन में खुशी और आनंद लाने की कला सीखी जाती है।
सुविधाजनक समय को चुने, शांत स्थान चुने, आराम से बैठें, पेट को खाली रखे, इसे वार्मअप से शुरू करें, कुछ लंबी गहरी सांसे लीजिय, अपने चेहरे पर सौम्य मुस्कान बना कर रखें, अपनी आँखों को धीरे धीरे सौम्यता से खोले, ताजग़ी का अनुभव करें और दिन का आनंद लें, ध्यान लग जाता है और इसे आप कर सकते हैं। ध्यान लगाने के लिये सिर्फ आप ही सहज और सुखद वातावरण निर्मित कर सकते हैं।
यह जानकारी कार्यक्रम सायोजक अजय शर्मा ने प्रदान की और साथ ही आर्ट ऑफ़ लिविंग के ग्वालियर के कॉर्डिनेटर नीरज मंगल व आराधना दुबे ने दी।