कार से शराब लाता तस्कर पुलिस ने पकड़ा

Apr 14 2023

ग्वालियर। अवैध शराब की कार से तस्करी कर रहे एक तस्कर को सिरोल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोवरन सिह का पुरा मर्सी होम के पास से पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर ने पुलिस से बचने के लिए कार को छोडक़र पैदल ही खेतों के रास्ते भागा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
टीआई सिरोल गजेन्द्र ङ्क्षसह धाकड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर अवैध शराब लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही एसआईं उपेन्द्र सिंह धाकड़, प्रधान आरक्षक असीम कृष्ण, आरक्षक चरण सिंह, सर्वेश, मातादीन और अरविन्द को सूचना की तस्दीक के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए मर्सी होम के पास घेराबंदी की तभी एक फोर्ड कार क्रमांक एमपी 07 सीई 2310 आती दिखाई दी। कार को देखते ही पुलिस कर्मियों ने कार सवार को रोकने का प्रयास किया। 
पुलिस द्वारा रोके जाने का इशारा मिलते ही चालक ने अपनी कारी साइड में की और कार के रूकते ही चालक नीचे उतरा और खेतों के रास्ते भागने लगा। आरोपी को भागते देखकर पुलिस ने पीछा किया और कुछ ही दूर खेतों में उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की जब कार की तलाशी ली तो कार से कच्ची शराब बरामद हुई तो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए तस्कर की पहचान विनोद गुर्जर पुत्र कृपाल सिंह गुर्जर निवासी मर्सी होम के पास के रूप में हुई है।