राघव ऋषि की भागवत कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा

Apr 14 2023

ग्वालियर।अन्तर्राष्ट्रीय वक्ता ज्योतिषाचार्य राघव ऋषि की कथा शुक्रवार से प्रारंभ हुई। कथा से पूर्व शुक्रवार सुबह किलागेट से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में सैकडों महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर यात्रा को भव्यता प्रदान कर रहीं थी। कलश यात्रा में कथा के मुख्य यजमान पूर्व पार्षद दिनेश सिकरवार और उनकी धर्मप्तत्नी सिर पर भागवत गीता को रखकर कलश यात्रा के आगे चल रहीं थी। 
इस अवसर पर विभिन्न झांकियां भी यात्रा को भव्यता प्रदान कर रही थीं। यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए कथा स्थल सहयोग गार्डन पहुंची और जहां बड़ी संख्या में भक्तगणों ने यात्रा का स्वागत किया और कथा व्यास राघव ऋषि जी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, सभापति मनोज तोमर सहित बड़ी संख्या में भक्तगण यात्रा में शामिल हुए।