इंदौर से पकड़ा छह हजार का इनामी ठग

Apr 14 2023

ग्वालियर। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे छह हजार रुपए के इनामी ठग बंटी गुर्जर को महाराजपुरा थाना पुलिस ने इंदौर से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी पर दो अलग-अलग मामलों में तीन-तीन हजार का इनाम घोषित था और उसके छह स्थायी वारंट हंै।
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि धोखाधड़ी में फरार आरोपी छह हजार रुपए का इनामी बंटी गुर्जर इंदौर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही टीआई महाराजपुरा पंकज त्यागी को आरोपी को पकडऩे के लिए निर्देश दिए। जिस पर एएसआई जयहिंद सिक कुशवाह, आरक्षक राजीव शुक्ला, कुलदीप तोमर और विजय बघेल को इंदाौर रवाना किया गया। तीन दिन की तलाश के बाद आरोपी एक होटल में छिपा हुआ मिला। जिसे हिरासत में लेकर पुलिस ग्वालियर ले आई है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस अफसर पूछताछ करने में जुट गई है। जिससे उसके अन्य साथी भी हाथ लग जाए।