रेलवे स्टेशन पर पंजाबी परिषद की नि:शुल्क जलसेवा शुरू
Apr 14 2023
ग्वालियर। आज से 29 साल पहले पंजाबी बिरादरी के ग्वालियर निवासी 5 लोग गर्मी के मौसम में ग्वालियर से नागपुर ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्हें प्यास लगने पर कहीं भी स्टेशन पर नि:शुल्क पानी नहीं मिला। इससे सीख लेकर उन्होंने संकल्प लिया कि वह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की प्यास गर्मी में नि:शुल्क प्याऊ लगाकर बुझाएंगे। उन्होंने 2 मटके से रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क जलसेवा की शुरुआत की। मटकों के रूप में शुरु हुई सेवा ने आज 45 चलित टंकियों का वृहद रूप ले लिया है।
अब रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफार्म पर 45 चलित टंकियों के माध्यम से पंजाबी परिषद की 65 लोगों की टीम द्वारा यात्रियों को अगले 100 दिन तक ठंडा पानी पीने को मिलेगा। इन 29 सालों में केवल कोरोना के दो साल के दौरान पंजाबी परिषद को रेलवे स्टेशन में प्याऊ लगाने की मंजूरी नहीं मिली थी, लेकिन अब ट्रेनें सामान्य हो चुकी हैं।
मारवाह ने बताया कि 29 साल पहले स्व. रामलुभाया लड़ोइया, तीरथराम भसीन, स्व. जगदीश चावला, स्व. प्रमोद चावला व स्व. प्रेम वालिया ने प्याऊ की शुरुआत की थी। उनकी प्रेरणा से ही पंजाबी परिषद की 65 लोगों की टीम रेलवे स्टेशन पर कोरोना के दौर को छोडक़र यात्रियों की प्यास बुझा रही है। अब अगले 100 दिनों तक यात्रियों को नि:शुल्क ठंडा पानी पिलाया जाएगा
शुक्रवार को पंजाबी परिषद समिति ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक नि:शुल्क जलसेवा शुरू की। पंजाबी परिषद के अध्यक्ष अशोक मारवाह ने बताया कि गर्मी की शुरुआत हो चुकी है इस भरी गर्मी को देखते हुए आज से यात्रियों को 100 दिन तक पानी पिलाया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर परिषद के अध्यक्ष अशोक मारवाह, प्रमिला मारवाह, यशपाल कपूर, रीटा मल्होत्रा, रीना गंडोत्रा, मोंगिया, सुनीता मल्होत्रा, शोरी, सुनीता शर्मा, अनिता कपूर और अन्य लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









