कायस्थ रत्न के साथ साथ होगा सर्वाधिक अंक बाले मेघावी बच्चों का सम्मान

Apr 14 2023

ग्वालियर। चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव के उपलक्ष्य में चित्रगुप्त मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में लगभग 2 सैकड़ा से अधिक कायस्थ भाई बहनों ने सहभागिता दिखाई। बैठक कार्यक्रम संयोजक रामसेवक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुई जिसमे महोत्सव को लेकर विभिन्न बिन्दुयों पर बिचार विमर्श हुआ एवं कायस्थ शिरोमणि भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कार्यक्रम विवरण पत्रिका का विमोचन भी किया।
दौलतगंज स्तिथ कायस्थ छात्रावास में भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव की तैयारियों के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए महोत्सव के मीडिया प्रभारी आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आज की बैठक में महोत्सव के लिए हुई तैयारियों के साथ साथ अन्य कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई जिसमे कायस्थ छात्रावास सहित शहर में स्तिथ भगवान चित्रगुप्त के अन्य मंदिरों पर एवं शहर के प्रमुख चौराहों पर शर्वत वितरण का कार्यक्रम पर संयोजक रामसेवक श्रीवास्तव के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति प्रदान की और इसका दायित्व भी सम्बन्धित बंधुयों को सौंपा गया।
 इसके उपरान्त महोत्सव के होर्डिंग्स और वैनर विभिन्न मंदिरों और स्थानों पर लगाने पर भी सभी सहमत हुए।  बैठक में मेघावी छात्र छात्राओं के सम्मान पर अपने विचार प्रकट करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस सम्मान से आशय यह है कि हमारे बच्चे आधुनिक होने के साथ साथ सामाजिक भी हो वह अपने आराध्य देव चित्रगुप्त के बारे में जाने और उनकी पूजा अर्चना कर अपने भविष्य को यशमय और सुखमय बनाएं। इसी के साथ ही बैठक में उपस्तिथ कायस्थ बंधुयों को विभिन्न दायित्व सौपे गये।  
बैठक के अंत में कार्यक्रम विवरण पत्रिका का विमोचन भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, अरुण कुलश्रेष्ठ महोत्सव कार्यक्रम संयोजक रामसेवक श्रीवास्तव, एसबीएल श्रीवास्तव, जीटीएस सक्सेना, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, अशोक निगम, पंडित राजेश्वर राव सहित 2 सैकड़ा से अधिक कायस्थ भाई बहिन की मौजूदगी में किया। इसके उपरांत स्वल्पाहार के साथ सभी उपस्तिथ जनों को समाज में अन्य बंधुयों तक पहुँचाने के लिए कार्यक्रम वितरण पत्रिकाएं भी सौपी गई।