युवा कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस रैली निकाली
Apr 14 2023
ग्वालियर। राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद कांग्रेस लगातार देशभर में प्रदर्शन कर रही है इसी कड़ी में ग्वालियर में युवा कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस रैली का आयोजन किया गया ग्वालियर के हजीरा चौराहे से किला गेट तक हजारों की संख्या में युवा हाथों में मशाल लेकर निकले, इस मशाल रैली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास राजसभा सांसद विवेक तंखा भी शामिल हुए।
बता दें कि इस मसाल रैली का आयोजन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र दर्शन सिंह द्वारा किया गया था। रैली में शामिल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का कहना है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक युवा कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए आज सडक़ों पर उतरी हुई है कहीं ना कहीं राहुल गांधी का सदस्यता डिसक्वालीफाई नहीं हुआ है इस देश का लोकतंत्र डिसक्वालीफाई हुआ है। यह आज सभी लोग कह रहे हैं। आज की सरकार गूंगे बहरो की सरकार है। संसद से लेकर सडक़ तक म्यूट तंत्र चल रहा है। यही वजह है कि लोकतंत्र बचाने के लिए हम सभी मिलकर लड़ते रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









