उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेन्द्र दीक्षित ने अपने समर्थन में वोट मांगे
Apr 13 2023
ग्वालियर। उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के 20 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव के लिए अब तक उपाध्यक्ष पद से प्रत्याशी मनोज शर्मा द्वारा नाम वापस लिया गया है। इस प्रकार अब चुनाव मैदान में कुल 68 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर जहां पांच प्रत्याशी मैदान में हंै वहीं सचिव पद 8 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है। इनमें कार्यकारिणी के नौ सदस्य पदों के लिए 30 प्रत्याशी मैदान में है। मतदान वाले दिन मतदान कक्ष एवं मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
उम्मीदवारों में उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र दीक्षित, सुदामा चतुर्वेदी, सरनाम सिंह कुशवाह, सौरभ कुमार जैन, ज्ञान सिंह राठौर, चैन सिंह राजपूत, सर्वेश शर्मा मैदान में है।
उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र टीएन दीक्षित के समर्थन में उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज शर्मा ने अपना नाम वापिस ले लिया है।
वहीं उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के चुनावों में उपाध्यक्ष पद हेतु जितेन्द्र टीएन दीक्षित ने वोट मांगे। बार के वरिष्ठ सह सचिव आशीष भदोरिया, कार्यकारिणी सदस्य अनूप शिवहरे और सचिन राज़ावत ने अभिभाषकों से वोट मांगे।
चुनाव संचालन के लिए गत दिवस 50 सदस्यीय समिति बनाई गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि सदस्यों को फोटो युक्त आईडी लाना अनिवार्य होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









