सहज समाधि शिविर 14 से

Apr 13 2023

ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन वआर्ट ऑफ़ लिविंग के सायुक्त तत्वधान से सहज समाधी शिविर का आयोजन होटल रेडीसन में 14 से 16 अप्रैल तक सुबह 7 से 9 व शाम 7 से 9 होगा। 
सीनियर मेम्बर एसोसिएशन की जोन चैयरपर्सन जेसी अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा मैडिटेशन एक ऐसा रास्ता है, जिसके जरिए आप अपनी तनावपूर्ण जिंदगी से बाहर आ सकते हैं। और अपनी जीवनशैली को और अच्छा कर सकते हैं। क्योंकि आजकल के समय में लोग सबसे ज्यादा मानसिक रोग से गुजरते हैं, जिसके कारण उनकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाती है। 
इसमें मेडिटशन की प्रक्रिया को एक बीज मंत्र द्वारा सहज रूप से कराया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल या कह लीजिए इसकी सबसे ज्यादा जानकारी योग से जुड़े लोगों को होती है। क्योंकि वो अपनी दिनचर्या में इसे शामिल करना नहीं भूलते। अत: ध्यान की मुद्रा मे रहते हुये अपनी श्वास को सुनना या पक्षीयो की ध्वनि को साफ तरीके से सुन पाना ही मेडिटेशन  है परंतु जब आपको इस मुद्रा मे रहते हुये अन्य किसी और चीज का अनुभव नहीं होता, तो आप सही मेडिटेशन की स्थिति मे है।
इन सबकी जानकारी आर्ट ऑफ़ लिविंग के अंतर्रष्टिया प्रशिषक आनंद देसाई व श्रीमती निमिशा देसाई देगी। ये जानकारी कार्यक्रम सायोजक जेसी अजय शर्मा ने प्रदान की और साथ ही आर्ट ऑफ़ लिविंग के ग्वालियर के कॉर्डिनेटर नीरज मंगल ईवीएम आराधना दुबे ने दी।