चित्रांशों ने बांटे पक्षियों के लिए दाने और सकोरे

Apr 13 2023

ग्वालियर। सेवा भाव हृदय बसे, प्रभु चरणों में ध्यान। परहित सेवा से मिले, धरती पर भगवान जैसी भावना को चरितार्थ करने हेतु चित्रांश वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने बढ़ती हुई गर्मी के कारण पक्षियों की भूख प्यास मिटाने के लिए प्रति सप्ताह पांच सैकड़ा सकोरे बाँटने का संकल्प लिया है। 
चिलचिलाती गर्मी के कारण हर प्राणी बेहाल हो रहा है मानव तो प्याउ पर या पानी की बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझा लेता है लेकिन पक्षियों की दशा जो की हमसे ज्यादा ऊंचाई पर आकाश में भ्रमण करते है उनकी स्तिथि ज्यादा दयनीय हो जाति है। पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए संकल्प अभियान के तहत गुरूवार 13 अप्रैल को चित्रांश वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव के नेतृत्व में महाराज बाड़ा पुलिस चौकी के सामने 2 सैकड़ा से अधिक सकोरे दाने सहित  बांटे गये। इस अभियान में सीआईडब्ल्यू के जिला अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, मनोज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।