पड़ोसी के चाकू से घायल महिला की चार दिन बाद मौत

Apr 13 2023

ग्वालियर। चार दिन पहले सिरफिरे द्वारा घर में घुसकर चाकू मारने के बाद अस्पताल में भर्ती महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना नौ अप्रैल की दोपहर ग्वालियर थाना क्षेत्र के गोसपुरा नंबर दो की है। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतका का शव पीएम हाउस भेजकर इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि इससे पहले आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी अपने घर से फरार हैं। 
ग्वालियर थाना क्षेत्र के गोसपुरा नंबर दो निवासी पचपन वर्षीय मिथिलेश कुशवाह पत्नी राजेन्द्र ङ्क्षसह कुशवाह रहती है। चार दिन पहले उनके घर के सामने रहने वाले मोहन कुशवाह और उसके भाई खेमचंद्र कुशवाह ने उनके घर पर हमला बोला और मिथिलेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। चाची पर हमला देखकर उसे बचाने के लिए भतीजी जयश्री और भतीजा यशपाल आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। मामले का पता चलते ही परिजन घायलों को उपचार के लिए लेकर पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ा था और न्यायालय में पेश किया था। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था। 
चार दिन जिन्दगी और मौत से लड़ाई लडऩे के बाद गुरूवार सुबह मिथिलेश जंग हार गई और तडक़े दम तोड़ दिया। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतका का शव पीएम हाउस भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास के बाद अब हत्या की धारा जोडक़र आरोपियों की तलाश में दबिश दी तो आरोपी फरार मिले हंै। पुलिस अब उनके संभावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी में जुट गई है। 
इस बारे में टीआई ग्वालियर राजेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि महिला की मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।