किले से गिरकर घायल युवक की मौत

Apr 13 2023

ग्वालियर। एक युवक की किले से गिरने से मौत हो गई। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के गुदड़ी की है। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसके साथ हादसा हुआ या फिर किसी साजिश का शिकार हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
ग्वालियर थाना क्षेत्र के किलागेट निवासी गौरव यादव पुत्र शिवजीत सिह यादव छात्र है और बीती सात अप्रैल को वह शाम को टहलने की कहकर निकला था और वापस नहीं आया। जब उसके पिता उसे तलाशते हुए किलागेट पहुंचे तो पता चला कि वह किले से गिर गया है और उसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्स्पताल पहुंचाया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस मौके पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतक का शव पीएम हाउस पहुंचा दिया है।
मृतका की मां ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह कुछ दोस्तों के साथ जाते हुए दिखा है। अब पुलिस दोस्तों की जानकारी जुटाने में जुट गई है।