रिटायर्ड कर्नल के घर चोरी करने वाला पकड़ा, आठ लाख का माल बरामद
Apr 13 2023
ग्वालियर। सेना के अफसर के घर से चोरी करने वाले आखिरी बचे चोर नरेन्द्र उर्फ सन्नी बाथम निवासी आंतरी हाल नाका चंद्रबनी को विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए चोर से चोरी किया गया करीब आठ लाख का माल बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ कर अन्य वारदातों की पड़ताल में लग गई है।
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि विगत माह थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरी निवासी सेना के रिटायर्ड कर्नल प्रदीप सिंह के घर से चोर सोने-चांदी के साथ ही डायमण्ड ज्वैलरी के साथ नगदी चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन चोर पकड़ लिए थे जबकि एक चोर फरार था। फरार चोर के पास चोरी गए माल में सबसे ज्यादा माल था। गुरूवार सुबह पुलिस ने फरार आखिरी चोर को भी पकड़ लिया है और उससे चोरी का शेष माल बरामद कर लिया है। पकड़े गए चोर से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य घटनाओं का पता लगाया जा सके। जबकि इस मामले में पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों को पूर्व में ही पकड़ लिया था।
एसपी चंदेल ने बताया गया है कि पकड़ा गया चोर ऑटो चलता था और चोरी की वारदातोंं में इसकी ही मुख्य भूमिका थी। दिन में ऑटो चलाते समय यह उन मकानों की लिस्ट बना लेता था, जहां पर ताले लटके होते थे और फिर रात में अपने साथियों के साथ आकर वारदात को अंजाम देता था। किसी पर शक ना हो इसके लिए वह अपनी ऑटो से चोरों का ले जाता और वापस लाता था। कई दिनों से पुलिस उसकी घेराबंदी में लगी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। गुरूवार सुबह उसकी सूचना मिली थी कि वह आंतरी में अपने घर आया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने दबिश दी और चोर को दबोच लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









