महाकुंभ की सफलता के लिए घर घर जाकर पीले चावल वितरित किए

Apr 13 2023

ग्वालियर। 16 अप्रैल को ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे द्वारा होने जा रहे मेला ग्राउंड में डॉ अंबेडकर महाकुंभ के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरजा गर्ग जाटव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सिकंदर कंपू वार्ड 51 गड्ढे वाला मोहल्ला, कुम्हारों का मोहल्ला में घर घर जाकर महिलाओं एवं आम जनमानस को पीले चावल देकर महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित किया। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि 16 अप्रैल तक घर घर जाकर महाकुंभ के लिए बड़ी संख्या में जनता जनार्दन को आमंत्रित करने के लिए निरंतर पीले चावल वितरित किए जाएंगे।
 जनसंपर्क में कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती गिरजा गर्ग जाटव, वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री श्रीमती सुनीता कुशवाह, श्रीमती विनीता जाटव, श्रीमती सलमा खान, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती कुसुम सिंह, श्रीमती रेखा राजावत मुख्य रूप से शामिल रही।