कोरोना की दस्तक, महाकुंभ के लिए भीड़ जुटाने में लगी भाजपा
Apr 13 2023
ग्वालियर। ग्वालियर में पिछले 15 दिन में 16 कोरोना मरीज मिलने के बाद चिंता बढ़ गई है। प्रशासन के लिए चिंता इसलिए भी है कि 16 अप्रैल को डॉ.अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन मेला ग्राउंड में होने जा रहा है। इस महाकुंभ में एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। भाजपा इस महाकुंभ में भीड़ जुटाने की तैयारी में जुट गई है। कोरोना को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है और तैयारियों में लगा है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के साथ ही महाकुंभ के लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कोरोना को लेकर अब चिंता की नहीं सतर्कता की जरुरत है।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन सिंधिया के कोरोना संक्रमित होने के साथ ही शहर में एक्टिव कोरोना के एक्टिव केस बढक़र 16 हो गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि पिछले दो दिन में इसमें उछाल आया है, दो दिन में 11 मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक जितने भी कोरोना के संक्रमित मिले हैं वे दवाओं से ठीक हो रहे हैं। मुरार अस्पताल में आरटीपीसीआर के बंद होने से एक हजार बिस्तर के अस्पताल में ही जांच की जा रही है। सीएमएचओ मनीष शर्मा ने कहा कि मुरार में आरटीपीसीआर की जांच प्रारंभ करने के लिए कमियों को शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा। इसके लिए स्टॉफ की भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो गई है। भोपाल स्तर पर यह प्रक्रिया पूरी होना है।
मार्च में मौसम के उतार चढ़ाव के बाद पिछले पांच दिन में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है कोरोना के मरीज भी बढ़े है। मौसम के परिवर्तन के साथ ही सर्दी-खांसी के मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों की अधिकता है। अधिकांश मरीज कोराना की जांच से बच रहे हैं। लेकिन अब चिंतित होने की जरुरत नहीं सीएमएच डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि कोरोना को लेकर आईसीएमआर द्वारा जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, उन्हें देखते हुए अब कोरोना से डरने की नहीं सिर्फ सतर्क रहने की जरुरत है। वैक्सीनेशन होने के कारण अब कोरोना इतना असर नहीं दिखाएगा। आईसीएमआर ने गत दिवस बैठक में कह दिया है कि अब किसी को न तो वैक्सीनेशन के लिए कहा जाएगा और न ही मास्क के लिए कहा जाएगा।
दो दिन शेष, झोंकी ताकत
डॉ.अंबेडकर महाकुंभ के लिए दो दिन शेष हैं। प्रशासन ने इसकी तैयारियों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अधिकारी लगातार तैयारियों को देख रहे हैं और समीक्षा कर रहे हैं। इस महाकुंभ में संभाग के सभी जिलों से लोगों के आने की संभावना है। लोगों को लाने की तैयारियां भी की जा रही है। इसलिए मेला प्रांगण में पार्किंग, पेयजल और बैठक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
संभाग आयुक्त दीपक सिंह, एडीजीपी डी श्रीनिवास ने गत दिवस इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। 15 अप्रैल को इस महाकुंभ के लिए पूर्वाभ्यास किया जाएगा। महाकुंभ में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए भी पूरा खाका खींच लिया गया है। मेला मार्ग पर जाम न लगे ट्रैफिक को 15 स्थानों पर डायवर्ट किया जाएगा। अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा कोरोना को लेकर जारी की गई गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। ग्वालियर में मिले मरीजों को देखते हुए अस्पतालों को व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। महाकुंभ में आने वाले लोगों को मास्क वितरण के निर्देश भी दिए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









