आप कार्यकर्ताओं ने कैलाश विजयवर्गीय को काले झंडे दिखाने की कोशिश

Apr 13 2023

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के सीनियर नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया गया। यह विरोध विजयवर्गीय द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए शूपर्णखा वाले बयान को लेकर किया गया। कैलाश विजयवर्गीय भिंड के लहार जाने के लिए अल्प प्रवास ग्वालियर आए थे। इसी दौरान मुरार इलाके में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस और आप की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता के बीच बहस भी हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के शूपर्णखा वाले बयान को लेकर विपक्ष निशाना साधा रहा है। इसी कड़ी में कैलाश विजयवर्गीय जब अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। इसी दौरान आम आदमी पार्टी को उनके ग्वालियर आने की जानकारी मिली। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुरार पहुंच गए, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को देखकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तभी रुचि गुप्ता ने कैलाश विजयवर्गीय को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। आनन-फानन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने झंडे छीन लिए।
डॉ. रुचि गुप्ता का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी लाडली बहना योजना के जरिए माता-बहनों का सम्मान का दिखावा कर रही है। दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के सीनियर लीडर महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं। ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय को मामले में सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। वह और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनसे मुलाकात कर उनके दिए हुए बयान पर सवाल पूछने के लिए पहुंचे थे।