13 अप्रैल को युवा कांग्रेस निकालेगी मशाल क्रांति रैली

Apr 12 2023

ग्वालियर। भारतीय युवा कॉग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह ने कॉग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय युवा कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास राष्ट्रीय मानव अधिकार विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अभिभाषक विवेक तनखा राज्यसभा सांसद के नेतृत्व में किलागेट से हजीरा तक शाम 6 बजे लोकतंत्र बचाओ मशाल क्रांति रैली निकाली जाएगी। 
कार्यक्रम के आयोजक भारतीय युवा कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाने के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी राजनैतिक बदले कि भावना से राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा की सफलता से एवं 20 हज़ार करोड़ रुपये किसके हैं। सवा सवाल पूछने से बौखलाकर संविधान को ताक पर रखते हुए राहुल गांधी का असंवधानिक तरीके से लोकसभा से निलंबन से मोदी सरकार ने अपनी असफलता को साबित कर दिया है। जिस से प्रदेश व देश के युवाओं में आक्रोश है। युवाओं के आक्रोश को अभिव्यक्त करने के लिए गुरूवार 13 अप्रैल 23 को होने जा रही मशाल क्रांति रैली मील का पत्थर साबित होगी।
देश को यह तो बताना होगा कि 20,000 करोड़ किसके हैं। मितेन्द्र दर्शन सिंह ने कहा कि मशाल क्रांति रैली में ग्वालियर चम्बल संभाग के युवा एवं कॉग्रेस जन सम्मिलित होकर राहुल गांधी को शक्ति प्रदान करने के लिए यह संकल्प लेंगे।
 पत्रकार वार्ता को शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता कुलदीप कौरव समेत बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।