युवा स्वस्थ तो देश स्वस्थ-डॉ रोजा ओल्याई

Apr 12 2023

ग्वालियर। एमिटी यूनिवर्सिटी स्कूल में एफपीएआई ग्वालियर शाखा द्वारा युवाओं को जागरूक करने हेतु एक सेमिनार का आयोजन एडोलेसेन्ट हेल्थ पर रखा गया। जिसमें युवाओं को स्वच्छता एवं साफ सफाई एवं एडोलेसेंट पर जागरूक किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में एफपीएआई की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रोजा ओल्याई उपस्थित थी। उन्होंने सभी को किशोरावस्था क्या है तथा इसमें होने वाले परिवर्तन पर विस्तारपूर्वक पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया साथ ही उन्होंने टेली फिल्म के माध्यम से भी जागरूक किया। कार्यक्रम में कुल 750 छात्र छात्राएं को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि संस्था के सचिव डॉ केके दीक्षित उपस्थित थे। उन्होंने सभी युवाओं को व्यक्तित्व विकास पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित ने सभी को हेल्थ 3 हाईजीन स्वल्पहार एवं पोषण आहार पर जानकारी दी। संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेंद्र सिंह कुशवाह ने सभी को व्यवहार परिवर्तन एवं रिलेशनशिप पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर सभी को संस्था की युवा गतिविधियों में भी सभी को अवगत करवाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्य श्रीमति मंजू सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की ओर से गीता सूर्यवंशी, सुवि शर्मा स्कूल की ओर से एडमिन ऑफिसर विकास गुप्ता, रंजू शाह, नूतन, पीयूष तांबे एवं जादौन आदि की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।