एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 18 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल पर
Apr 12 2023
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर समायोजन कर नियमित किया जाए, अन्य कर्मचारियों को 5 जून 2018 को समान्य प्रशासन विभाग द्वारा पारित की गई नीति रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतनमान तत्काल लागू किया जाए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स एजेंसी में शामिल किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए, अथवा विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए, एवं निष्कासित कर्मचारियों को सत प्रतिशत सेवा में वापस लिया जाए। यह प्रमुख दो मांगों को लेकर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 18 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेंगे।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने जिसकी सूचना ज्ञापन देते समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर को दे दी है।
ज्ञापन देते समय संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल सिंह, डीपीएम विजय भार्गव, रविन्द्र शर्मा, राहुल सिकरवार, हरेंद्र गुर्जर, जय कुमार शाक्य, संजीव श्रीवास्तव, डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ रीना गुप्ता, डॉ राकेश जाटव, डॉक्टर सचिंद्र घुरैया, डॉ देवेंद्र सिंह रावत, डॉ अशोक बरसाना, डॉ अजय, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, यशवंत भार्गव, सोनू मरैया, हेमंत श्रीवास्तव, विकास भूरिया, भूपेंद्र शर्मा, मनीषा, निर्मला राजोरिया एवं अन्य कई कर्मचारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









