यातायात अवरुद्ध करने वालों के विरुद्ध चलाया विशेष अभियान
Apr 12 2023
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा के मार्गदर्शन में शहर के शिंदे की छावनी, गुरुद्वारा, कोणार्क अस्पताल, थाटीपुर क्षेत्र में चौहान प्याऊ, कुम्हारपुरा, मयूरमार्केट, मुरार क्षेत्र में सडक़ पर सामान रखकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले दुकानदारों, हाथ ठेला, एवम् गुमठियों के विरुद्ध तथा सडक़ पर नो पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क कर यातायात अवरुद्ध करने वाले वाहनो के विरुद्ध थाटीपुर थाना बल एवं यातायात के बल द्वारा संयुक्त रूप से यातायात अतिक्रमण विरोधी अभियान के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिसके अंर्तगत दुकानों के बाहर रखे हुए सामान जिससे यातायात अवरुद्ध हो रहा था, जप्त किया गया। साथ ही उनको सडक़ से हटकर अपना समान निर्धारित स्थान पर रखने की समझाईस दी गई। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य स्थानों पर जैसे स्टेशन बजरिया, नया बाज़ार, दौलतगंज आदि स्थानों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान डीएसपी ट्रैफिक नरेश अनोटिया, डीएसपी ट्राफिक़ विक्रम कनपुरिया, थाना प्रभारी इंदरगंज अनिल भदौरिया, थाना प्रभारी यातायात पूर्व हिमांशु तिवारी, थाना प्रभारी यातायात मध्य श्रीमती सोनम पाराशर, सूबेदार प्रमोद साहू, राधा बल्लभ गुर्जर, प्रबल यादव, नीरज सिकरवार ओर यातायात एवं शहर के इंदरगंज, कंपू, थाटीपुर थानो का बल उपस्थित रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









