हनुमान जन्म उत्सव पर ऐच्छिक अवकाश घोषित नहीं होने से मुख्यमंत्री चौहान को धिक्कार पत्र भेजा
Apr 12 2023
ग्वालियर। बालाजी धाम मंदिर गोल पाड़ा के सेवकों ने हनुमान जन्म उत्सव पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा ऐच्छिक अवकाश घोषित नहीं किए जाने से गुस्साए मंदिर के सेवकों ने मिलकर एक धिक्कार पत्र लिखा है। उसमें उन्होंने उनके हिंदुत्व प्रेम पर प्रश्नचिन्ह लगाया और कहा हनुमान जी महाराज उनके इस अपराध को कभी क्षमा नहीं करेंगे। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना ही पड़ेगा, और उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर पर काली स्याही से क्रॉस लगाया, और आने वाले हनुमान जन्मोत्सव तक हर माह एक धिक्कार पत्र जब तक शिवराज सिंह चौहान अपने पद से नहीं हट जाते हैं, तब तक भेजने का निर्णय किया गया है।
पत्र भेजने वालों में चरण सेवक जगवीर दास तोमर, संजय जैन, किशन सिंह तोमर, राहुल महेश्वरी, श्याम कुमार शर्मा, विजेंद्र कुमार वर्मा, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेश कुमार गोयल, सुरेंद्र सिंह परमार, कमल किशोर श्रीवास्तव, अरुण तिवारी, पीयूष भार्गव, अरविंद यादव, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, राज परेता सहित आदि ने हस्ताक्षर किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









