बिन हरी कृपा मिले नहीं संता: रामदास महाराज

Apr 11 2023

ग्वालियर। हरि की कृपा से यह संतों का मिलन होता है यह आयोजन कोई कुंभ से कम नही है जैसे कुंभ में संतों का मिलन होता है। उसी प्रकार यह भी इस मंच पर संतों का मिलन हुआ है बडे भाग्य होते है तभी ऐसा आयोजन होता है। भक्त रिंकु परमार, गोरी परमार पर कृपा है ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए यह बात संत  समागम में महामण्डलेष्वर 1008 धाम दास महाराज ने कही।
गालव ऋषि की तपो भूमि पर आयोजित संत समागम एवं महा प्रसादी कार्यक्रम में देश देशभर से साधु संत भागवताचार्य सभा में उपस्थित हुए गिरिराज जन कल्याण समिति के तत्वाधान मे एबी रोड बहडोपुर पर आयोजित संत समागम में संत महात्माओ से एवं कथा व्यासो के मुखारबंद के द्वारा प्रवचन संत वाणी के द्वारा प्रवचनों से भक्तों को आर्षीवाद दिया। इस संसार में दो ही चीजे दुर्लभ है संत समागम एवम हरि कथा। इसी विचार को मन मे धारण कर इन दुर्लभ क्षणों की प्राप्ति हेतु एवम ग्वालियर वासियों के लिए इन दुर्लभ पलो की सहज उपलब्धता सुलभ करने हेतु यह प्रयास किया गया है 
संत समागम के इस बृहद समागम में देशभर से ख्याति प्राप्त लगभग 51 संत महात्मा सहित सेंकण्डों कि संख्या में साधु संत उपस्थित हुए संतों का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया।
भाजपा के पूर्व पार्षद और कार्यक्रम के संयोजक गौरी रिंकु परमार ने सभी संतो ंके चरण पखारकर आषीर्वाद लिया। संत समागम में मुख्य वक्ता के रूप मे खनेता धाम के संत रामभूशण दास महाराज, दंदारौआ धाम रामदास महाराज, अनिरुध्दयन महाराज महामंडलेश्वर धूमेश्वर धाम, गंगादास की बड़ी शाला के महत रामसेवक दास महाराज, जडेरूआ धाम के महाराज हरिदास, पटियावाले बाबा के महाराज दीनबंधु, गोशाला लाल टिपारा ऋशभ देवानंद महाराज, परम पूज्य त्यागी महाराज शनिचरा, ऋशिमहाराज अंबाह आदि प्रमुख संतो की उपस्थिती रही।