जितेंद्र दीक्षित उपाध्यक्ष सहित 30 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
Apr 11 2023
ग्वालियर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठन के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। जिसमें हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष पद पर 5 अधिवक्ताओं एवं सचिव पद के लिए 8 नामांकन फार्म भरे गए हैं। नामांकन जमा करने वाले उम्मीदवारों की सूची चस्पा कर दी गई है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्य के लिए 30 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। जो 12 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। और इसी दिन देर रात तक अध्यक्ष व सचिव के रिजल्ट भी घोषित किए जाएंगे।
उम्मीदवारों में अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार शर्मा, जागेश्वर भदौरिया, अनिल लिमये, पवन पाठक,योगेंद्र वर्मा, ने नामांकन भरा है।
उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र दीक्षित, सुदामा चतुर्वेदी, सरनाम सिंह कुशवाह, सौरभ कुमार जैन, ज्ञान सिंह राठौर, चैन सिंह राजपूत, सर्वेश शर्मा, मनोज शर्मा ने नामांकन भरा है।
सचिव पद कुलदीप सिंह, महेश गोयल, रागिनी मिश्रा, नीरज शर्मा, देवेंद्र चौबे, श्याम सिंह तोमर, अजय सिंह किटकिरिया, भगवानदास माहौर ने नामांकन भरा है।
सह सचिव पद पर आशुतोष पांडे, रविंद्र शर्मा और सचिन अग्रवाल, दीपक पाठक, राजा यादव, राजेश कुमार, योगेंद्र सिंह भदोरिया, मदन मोहन कुशवाह, कुमार चतुर्वेदी ने नामांकन भरा है।
कोषाध्यक्ष पद पर योगेश सिंघल, अंकुर तिवारी, सुरेश पाल सिंह, गुर्जर, शिवेंद्र सिंह कुशवाह ने नामांकन भरा है।
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी के पद पर मनीष शर्मा श्याम किशोर मिश्रा, अजय प्रताप सिंह सिकरवार, कुशाल शर्मा ने नामांकन भरा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









