गर्मी ने अपने तेवर का अहसास कराया
Apr 11 2023
ग्वालियर। आसमान साफ होते ही पारा उपर चढऩे लगा है। गत दिवस जहां अधिकतम आपमान 34 डिग्री सेल्सियस पार कर गया वहीं आज सुबह 11 बजे तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तापमान में हो रही वृद्धि गर्मी का अहसास करा रही है। गत दिवस हवाएं नहीं चलने से पारा तेजी से चढ़ा, न्यूनतम तापमान17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। वहीं सुबह 8.30 बजे जहां तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था जो ग्यारह बजे तक 37 डिग्री पर पहुंच गया।
तापमान बढ़ते ही लोगों को गर्मी असर दिखाने लगी है। गत दिवस दिन का तापमान तो बढ़ा था लेकिन रात के तापमान में मामूली कमी आई थी। मौसम विभाग द्वारा गत दिवस जारी किए गए मौसम के पूर्वानुमानों के अनुसार इस साल सामान्य से कम मानसूनी वर्षा होने संभावनाएं जताई गई है। वहीं गर्मी सीजन में अपने रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में चक्रवातीय घेरा कमजोर पड़ते ही तापमान में वृद्धि होना शुरु हो जाएगी। अब इस सप्ताह कोई नया सिस्टम बनने की संभावना नहीं दिखने से मौसम साफ रहने के कारण तापमान में वृद्धि गर्मी को बढ़ाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









