आशाराम बापू के अवतरण दिवस पर विजय महाराज के हुए प्रवचन

Apr 11 2023

ग्वालियर। केदारपुर कोठी शिवपुरी लिंक रोड स्थित आश्रम प्रांगण में  11अप्रैल मंगलवार को संत आशाराम बापू का 87वा अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। 
आश्रम में सुबह से ही शहरभर से भारी संख्या में भक्तों का आना जाना शुरू हो गया था। प्रात:10 बजे चरण पादुका को शीश पर धारण कर भावपूर्वक भक्तों द्वारा शोभा यात्रा के रूप में गाते बजाते ले जाकर आसन पर स्थापित किया गया। जहां शहर भर से पधारे हजारों साधक भक्तों द्वारा दूध दही गंगाजल से स्नान कराके पूजन वंदन किया गया। 
विजय महाराज द्वारा आशाराम बापू के जीवन चरीत पर आधारित श्री आशा रामायण पाठ के सत्संग में गुरु महिमा का खूब बखान करते  हुए अवतरण दिवस पर कहा कि जीव के उद्धार के लिए समय-समय पर महापुरुष धरा पर अवतरित होते रहते है। जब तक ये धरती पर रहते है जमाने की परवाह ना करते हुए खूब सहकर भी हमेशा कल्याणरत रहते हैं। जब हयात महापुरुष शरीर में रहते तब संसारी पहचान नहीं पाते, जब दुनियां से बिदा हो जाते तब मठ मंदिर बनाकर पूजते और मनोकामना पूर्ति करते रहते है। हमें चाहिए जीते जी इनका लाभ लेकर अपना उद्धार कर लें, यही बुद्धिमानी है। ऐसे ही संत आशाराम बापू करोड़ों का उद्धार करते हुए भी षड्यंत्र का शिकार हो कर जेल में बंद है। जबकि उनसे प्रेरणा पाकर देश विदेश में 1200 श्री योग वेदांत सेवा समिति 450 आश्रम द्वारा संचालित जीव मात्र के परहित में लाखों भक्तगण आज भी सेवारत है।
आज ही के दिन गुरुदेव धरा पर अवतरित हुए थे। तभी से भक्तगण अवतरण दिवस मनाते चले आ रहे है। ऑडियो वीडियो सत्संग कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक मंगल आरती, पीपल बादशाह की भावपूर्वक परिक्रमा कर भक्तों ने पुनीत पर्व पर आशीर्वाद ग्रहण किया। उसके बाद शुरू हुआ विशाल भंडारा देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धा भाव से पधारे भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। श्री योग वेदान्त सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों के कुशल संचालन में आशाराम बापू का 87वा अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया।