जीवाजी विश्वविद्यालय : परीक्षाओं में तीसरे दिन 30 नकलची पकड़े गए

Apr 11 2023

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय चल रही परीक्षाओं में आज तीसरे दिन 30 नकलची पकड़े गए। आज फिर इंदरगढ़ में 20 नकलची पकड़े गए। ज्ञातव्य है कि इंदरगढ़ में पहले दिन 12दूसरे दिन 20 पकड़े गए थे। सुबह की पाली में जोरा में छह नकलची पकड़े गए। महाराणा प्रताप सबलगढ़ और नेहरू कॉलेज में 1-1 नकलची पकड़ा गया। शिवम कॉलेज पोरसा मेँ एक, दतिया पीजी कॉलेज में एक नकलची छात्र पकड़ा गया।  प्रो. हेमंत शर्मा ने बताया कि आज 4 दल भेजे गए थे। जो मुरैना, दतिया, भिंड और लोकल भेजे गए थे। पीआरओ डॉ. विमलेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम फाइनल की परीक्षाये चल रही हैं। जिनमें दल लगातार भेजे जा रहे हैं.