14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती पर वाल्मीक समाज निकालेगा चल समारोह

Apr 11 2023

ग्वालियर। बाल्मीकि समाज ग्रेटर ग्वालियर की एक बैठक अरविंद चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती के उपलक्ष में समस्त बाल्मीकि समाज ग्रेटर ग्वालियर द्वारा एक विशाल चल समारोह महाराज बाड़ा से प्रारंभ किए जाकर फूलबाग अंबेडकर पार्क पर समापन किए जाने का बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की सर्व सम्मति से निर्णय लिया। कार्यक्रम संयोजक अरविंद चौहान ने समस्त वाल्मीकि समाज ग्रेटर गवालियर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गणो से आयोजित चल समारोह के लिए बाल्मीकि समाज की बस्तियों में जन संपर्क कर चल समारोह को सफल बनाने की अपील की हे।