आधी रात को सडक़ पर युवतियों का हंगामा

Apr 11 2023

ग्वालियर। गत आधी रात सडक़ पर निकली तीन युवतियों ने हंगामा मचा दिया। आते-जाते लोगों से गाली गलौंज की। सडक़ पर लडख़ड़ाते हुए चल रहीं लड़कियों का एक लडक़े ने वीडियो शूट किया तो युवतियां उसके पीछे पत्थर लेकर दौड़ी, इतना ही नहीं गंदी-गंदी गालियां भी दीं। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं, लेकिन लड़कियां पुलिस जवानों से भी काबू नहीं हो रही थीं। इसके बाद महिला पुलिस बुलाई गई और तीनों युवतियों को थाने ले जाया गया है। पता लगा है कि इनमें से दो लड़कियां। हॉकी प्लेयर हैं और वहीं किसी कॉलोनी में किराए पर रहती है। तीसरी युवती तो उनका शोर सुनकर उन्हें लेने आई थी। लड़कियां काफी नशे में नजर आ रही थी। पुलिस उनका मेडिकल भी करा रही है।
शहर के पड़ाव-फूलबाग स्थित रवि नगर सेवा नगर रोड से आगे गत आधी रात कुछ युवतियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। युवती रात के अंधेरे में सडक़ों पर घूम रही थीं। लडख़ड़ा रही थीं। इसी समय एक लडक़े ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देख युवतियां भडक़ उठीं। एक लडक़ी पत्थर लेकर लडक़े के पीछे भागी। साथ ही वह गालियां भी दे रही थी। इतना ही नहीं जिस घर की तरफ से युवक निकलकर आया था वहां भी उन्होंने पत्थर फेंके। राहगीरों ने सडक़ पर हंगामा की खबर पुलिस कन्ट्रोल रूम पर दी। युवतियों द्वारा हंगामा की खबर मिलते ही रात गश्त पर निकले पुलिसकर्मी स्पॉट पर पहुंचे, लेकिन वह युवतियों को काबू नहीं कर पाए। युवतियों ने पुलिस से भी अभद्रता की। पुलिस अफसरों के नाम से गालियां दीं। इसके बाद थाने से फोर्स व महिला पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद तीन युवतियों को लेकर पुलिस पड़ाव थाना पहुंची। और उनसे पूछताछ की जा रही है।
युवतियों ने थाने पर पुलिस को बताया कि वह रात को घूमने और मेडिसिन लेने निकली थीं, लेकिन एक लडक़ा उनका वीडियो बनाने लगा जिस पर उन्हें गुस्सा आ गया। लडक़े का पीछा किया तो वह भाग गया। यह युवतियों की बताई कहानी है, लेकिन पता लगा है कि वह रास्ते से गुजर रहे लोगों से गाली गलौज कर रही थी। वह हंगामा कर रही थीं।
हंगामा कर रही तीन में से दो लड़कियां हॉकी खेलती हैं। उन्होंने अपने मां-पिता के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन इतना जरुर बताया है कि वह यहां किराए पर रूम लेकर रहती हैं। उनको उनका खर्च नानी भेजती हैं। पहले सडक़ पर दो लड़कियां ही जा रही थीं। तीसरी लडक़ी बहुत बाद में आई है।
जिस तरह से लड़कियों ने हंगामा किया है उससे लगता है वह नशे में थीं। सडक़ पर वह लडख़ड़ाते हुए भी चल रही थीं। अब पुलिस इन लड़कियों का मेडिकल करा रही है। जिससे पुष्टि हो सके कि वह नशे में थीं।