धूमेश्वर रोड पर सडक़ किनारे मिला अज्ञात शव

Apr 10 2023

ग्वालियर। भितरवार के पास स्थित करियावटी धूमेश्वर रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की अभी पहचान स्पष्ट नहीं है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाया है। पुलिस को सूचना मिली कि करियावटी के पास स्थित धूमेश्वर रोड पर सडक़ किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी भितरवार प्रशांत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिसकी उम्र देखने से लगभग 50 वर्ष से अधिक प्रतीत हो रही है।
मृतक के चेहरे पर दाढ़ी, छोटे-छोटे बाल हैं। वह टी-शर्ट पहने हुए है। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या हुई है। घटनास्थल को बारीकी से निरीक्षण के बाद अधिकारियों का अनुमान है कि हत्या कहीं ओर कर शव यहां लाया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम हर एंगल से मामले की जांच में कर रही है। शव को पीएम के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया है।
उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके फोटो आसपास के थानों में भी भेजे हैं, जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।