पंजाबी समाज का वैशाखी पर्व 16 अप्रैल को
Apr 10 2023
ग्वालियर। पंजाबी परिषद समिति सिख समाज की बैठक में कुलबीर भारद्वाज, अशोक मारवा, जीके सूरी ने बताया कि इस बार पंजाबी परिषद समिति एव सिख समाज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैशाखी पर्व बड़े हर्षोल्लास से वैशाखी पर्व 16 अप्रैल रविवार को शाम 6 बजे से माधव मंगलम पैलेस तार घर जयेंद्रगंज में मनाने जा रहा है।
मध्य प्रदेश पंजाबी साहित्य अकैडमी संस्कृति विभाग की एवं पंजाबी परिषद समिति सिख समाज ग्वालियर के तत्वधान में होगा कार्यक्रम। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी ने बताया कि इस बार संस्कृति कार्यक्रम के साथ ही, दस्तार सजाना विभिन्न पंजाबी प्रतियोगिता, सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा पंजाबी भाषा संस्कृति के लिए पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित करती आई है ।
इस अवसर पर गुरुद्वारा फालका बाजार से हरविंदर सिंह, हरपाल सिंह, कुलवंत जुनेजा, रणदीप सिंह ने बताया कि इस बार खालसा साजना दिवस के अवसर पर फूलबाग गुरुद्वारा में दस्तार सजाओ प्रायोगिता भी आयोजित की जा रही है। मधु भारद्वाज ने बताया कि समाज के बच्चों द्वारा गिद्दा भांगड़ा की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
बैठक में नीरू सिंह ज्ञानी, प्रमिला मारवाह, रीना गंडोत्रा, रीटा मल्होत्रा, प्रीती अरोरा, शालिनी कोहली, आत्मप्रकाश मोगिया, सर्वजीत सिंह ज्ञानी, कुलवंत जुनेजा, हरपाल सिंह जुनेजा, साकेत आनंद, हरमीत सिंह, रणदीप सिंह, संतोख सिंह, शंटी सिंह, स्वर्ण सिंह, जीएस कोचर, सनी संधू, सुरिंदर सचदेवा, उपजिंदर सेठी, मीडिया प्रभारी राजू पंडित आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









